Tuesday, March 24, 2026

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सतनामी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी : भीम रेजिमेंट ने किया विधायक का पुतला दहन

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने सतनामी समाज के साथ मिलकर शनिवार को विधायक आशीष छाबड़ा का पुतला दहन किया है। साथ ही विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर सतनामी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जिले के सिग्नल चौक में आज विधायक छाबड़ा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप लगाया है कि अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।