किड्स फैशन रनवे की राज्य अध्यक्षा कविता सोनी द्वारा कुछ नई सोच लेकर कुछ नया करने की जोश के साथ बच्चों के लिए वर्ल्ड ऑफ टैलेंट मेरठ की फाउंडर डॉक्टर कामाक्षी जिंदल के साथ फैशन शो की तैयारी में है । जिसका ऑडिशन 9 अक्टूबर को ओम सिटी चांपा में कराया गया। 3 साल से 18 साल तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दी अपनी प्रतिभा दिखाएं।
जिसमें जज के रूप में कोरबा से उषा शर्मा , जांजगीर से यशु सोनी और मिस जांजगीर चांपा फर्स्ट रनरअप सुहाना राठौड़ रही। ओम सिटी के संचालक आशीष गोयल एवं संजय अग्रवाल के साथ सभी जजों ने छत्तीसगढ़ के लिए नई सोच रखने वाली कविता सोने की सराहनीय तारीफ की और कहा ऐसे कार्यक्रम कि हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चों को बहुत ज्यादा आवश्यकता है। जिसमें बच्चों को फैशन की दुनिया के साथ अपनी अन्य प्रतिभा को दिखाने का मंच मिल रहा है।
यह फैशन शो बच्चों की हर तरह की प्रतिभा को निखारने की कोशिश की जा रही है जिसका अगला ऑडिशन 10 अक्टूबर नैला जांजगीर में अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा में आयोजित किया जाएगा।









