Thursday, March 19, 2026

फ्लाईट से टकराया पक्षी.. केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत 175 यात्री थे सवार..

सुबह क़रीब दस बजे बड़ा हादसा टल गया जबकि एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली नियमित विमान सेवा जैसे ही टेकऑफ की, पायलट के विंड स्क्रीन से पंछी टकरा गया, टकराते ही पायलट ने जहाज़ को एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।

एयर इंडिया के इस फ्लाईट में 174 यात्री थे, जिनमें पाँच बच्चे भी हैं। फ्लाईट में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी थीं। मंत्री रेणुका सिंह अब से कुछ देर बाद बारह बजे की इंडिगो फ्लाईट से दिल्ली रवाना होंगी।

क़रीब दो बजे के आसपास एयर इंडिया का विमान आएगा जिसमें इंजीनयर होंगे, यात्रियों को उस विमान से गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा जबकि इंजीनियर जहाज़ की जाँच करेगा।