Thursday, March 12, 2026

बच्ची से रेप करने वाले बुजुर्ग का VIDEO:पुलिस संग लाठी के सहारे चलता दिखा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी ने लगातार 5 दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका एक वीडियो भी सामने आया है।

लाठी के सहारे चलता दिखा आरोपी, लोगों में आक्रोश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहा है। उम्रदराज होने के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था और लाठी का सहारा ले रहा था। जब पुलिस उसे ले जा रही थी, तब वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को देखकर कड़ी नाराजगी जताई और अपशब्द कहे।

चॉकलेट और चूड़ी का लालच देकर किया ‘गंदा काम’

पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयान के मुताबिक, आरोपी मोहल्ले में ही चूड़ी की दुकान चलाता था। वह दुकान में चॉकलेट और खाने-पीने का सामान भी रखता था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट और खाने का लालच देकर अपने घर बुलाया। बच्ची ने बताया कि, “चूड़ी दुकान वाला दादा मुझे रोज अपने घर ले जाता था, वहां कपड़े उतारकर गंदा काम करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।”

नहाते वक्त हुआ मासूम के दर्द का खुलासा

इस घिनौनी वारदात का खुलासा 12 जनवरी को हुआ। मासूम बच्ची दर्द के कारण घर में जमीन पर लेटकर रो रही थी। जब उसकी चाची उसे नहलाने के लिए ले गई, तब बच्ची ने शरीर में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों द्वारा प्यार से पूछने पर बच्ची ने पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

बजरंग दल ने की फांसी की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी उबाल देखा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।