Sunday, April 5, 2026

‘बच्‍चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं पर्याप्‍त नहीं’ : NIDM रिपोर्ट में कोरोना की तीसरी लहर और बच्‍चों को लेकर चेतावनी

नई दिल्‍ली : नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजास्‍टर मैनेजमेंट (National Institute of Disaster Management या NIDM) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यह बात पुख्ता तौर पर नहीं कही जा सकती कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Coronavirus third wave) वयस्‍कों के मुकाबले बच्‍चों को ज्‍यादा प्रभावित करेगी. नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजास्‍टर मैनेजमेंट ने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्‍स और लेंसेंट कोविड-19 कमीशंस रीजनल टास्‍क फोर्स का हवाला देते हुए यह बात कही है. हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा है, ‘चिंता के पर्याप्‍त कारण हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि भारत में बच्‍चों का अभी टीकाकरण नहीं हुआ है और उनके लिए मौजूदा स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं बड़े स्‍तर पर इलाज के लिहाज से पर्याप्‍त नहीं हैं.’