Friday, April 3, 2026

बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हुए चर्चित भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले, नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एनआईए पहले ही इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगातार इस मामले पर निगरानी बनाए हुए थी।