Tuesday, March 17, 2026

बड़ी खबर: अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने के लिए आदेश जारी

रायपुर, 17 मार्च। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मार्च माह के अंतिम दिनों में आने वाले शासकीय अवकाश के दौरान भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से पहले अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

इन तारीखों को खुलेंगे पंजीयन कार्यालय:

  • 22 मार्च – चौथा रविवार

  • 28 मार्च – अंतिम शनिवार

  • 29 मार्च – अंतिम रविवार

  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इन तिथियों पर भी दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य जारी रहेगा। साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो।