Tuesday, March 24, 2026

बड़ी खबर: मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर ‘पापा राव’ कर सकता है सरेंडर, 17 साथियों के साथ डालेगा हथियार

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव आज आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वह अगले कुछ घंटों में बीजापुर पहुंच सकता है, जहां वह अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर करेगा।

बताया जा रहा है कि पापा राव AK-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेगा। इसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करेगा।