
knn24news. रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में एक अधेड़ महिला के साथ एक निगरानी बदमाश द्वारा की गई बर्बरता और दुष्कर्म की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। यहां जंगलराज चल रहा है।
डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, भूपेश जी छत्तीसगढ़ महतारी का सिर और कितना झुकाओगे! छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, अकलतरा में महिला के साथ रेप की घटना बेहद बर्बरतापूर्ण और दर्दनाक है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, हर जगह हत्या, लूट, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं, प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।










