Tuesday, March 10, 2026

बदायूं गैंगरेप/ पीड़िता के परिजन से मिलने जा रहे थे पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह, पुलिस ने गेस्टहाउस में नजरबंद किया

KNN24.COM/बदायूं गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को पुलिस देर रात हिरासत में ले लिया और गेस्टहाउस में नजरबंद कर दिया। उन्होंने सीएम योगी को ट्वीट कर कहा कि, मुझे रिहा कीजिए सीएम योगी जी। पुलिस द्वारा नजरबंद करने के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर ट्वीट के माध्यम से जमकर निशाना साधा। वहीं सीओ सदर ने नजरबंद करने की पुष्टि की है।

बदायूं में गैंगरेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। सियासत गर्म हो गई, सरकार को घेरने की कोशिश की जाने लगी। बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह बदायूं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे वह जनपद शाहजहांपुर में दाखिल तभी पुलिस को भनक लग गई थी। रोजा थाना पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर गेस्टहाउस में नजरबंद कर दिया। उसके बाद उन्होंने सीएम योगी को ट्वीट करके जमकर निशाना साधा।