Tuesday, March 3, 2026

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा- RSS नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक, सीएम भूपेश बघेल ने कहा – संघ समर्थक पैर छूकर गोली मार देते हैं..

knn24.com/रायपुर. बस्तर सांसद दीपक बैज के द्वारा आरएसएस के खिलाफ दिए बयान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी संघ पर तीखा हमला किया है. बस्तर सांसद दीपक बैज ने बीते रविवार को कहा कि पुल सड़क और कैंप खोले जाने के विरोध के पीछे भाजपा और आरएसएस का हाथ है. बीजेपी की कई शाखाएं हैं. जिसमें से एक आरएसएस ऐसी शाखा है जो नक्सलियों से भी ज्यादा खतरनाक है. (हालाँकि आपको बता दें कि आरएसएस भाजपा का कोई शाखा नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी का मातृ संगठन आरएसएस है.) बस्तर सांसद दीपक बैज के इस कड़े बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे पता नहीं कि बस्तर सांसद दीपक बैज ने किस आधार में यह बयान दिया है, लेकिन आरएसएस के जो समर्थक हैं वह पैर छूकर गोली मार देते हैं. महात्मा गांधी की हत्या कैसे किए थे? पहले पैर छुए फिर उनके सीने में गोली मारी तो यदि उनके संदर्भ में कह रहें हैं तो निश्चित रूप से खतरनाक है. भाजपा किस तरह से झूठ फैलाती है. इन लोगों ने 1 दिन में पूरे हिंदुस्तान के गरीब ब्राह्मणों को दूध पिला दिया. यह लोग झूठ फैलाने में माहिर हैं. पूरे देश में अफवाह के कारण से यह स्थिति निर्मित हुई थी. RSS में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के RSS कार्यकर्ता नागपुर के बंधुआ मजदूर हैं. बिसराराम जी छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्ति थे. छत्तीसगढ़िया व्यक्ति को हटा कर नागपुर से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई. छत्तीसगढ़ के लोग RSS में अफवाह फैलाने के माध्यम बनकर रह गए.