
बलरामपुर. NH-343 में यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत होने से 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह हादसा एनएच 343 के सेमरसोत के पास हुआ है. घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसे के बाद एनएच पर जाम लग गया है. यात्री बस के साथ छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंस गई है. घटना की सूचना मिलते ही पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची है. बस में फंसे चालक व यात्रियों की रेस्क्यू में पुलिस की टीम लगी हुई है.











