कोंडागांव। नेशनल हाईवे-30 पर केशकाल थाना क्षेत्र के खालेमुरवेंड के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर जा रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराए।
हादसे में बस चालक वाहन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी रही। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।









