कोरबा।बांकी मोंगरा के मुख्य सड़क मार्ग का जीर्णोद्धार करने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 16 जुलाई को चक्काजाम के साथ श्रृंखलाबद्ध आंदोलन की चेतावनी दिया गया था। चक्काजाम आंदोलन से पहले गड्ढो को भरने का कार्य शुरू करते हुए एसईसीएल प्रबंधन सक्रिय हो गया प्रबंधन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए माकपा नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। एसईसीएल द्वारा बांकी मोंगरा सड़क को लेकर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया एसईसीएल द्वारा सकारात्मक पहल को देखते हुए माकपा ने 16 जुलाई का चक्काजाम आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
बैठक में एसईसीएल की ओर से कोरबा एरिया मुख्य अभियंता सिविल बाला दामोधरण, उप क्षेत्रीय अभियंता ए के दास, सूराकछार के कार्मिक प्रबंधक रोहित श्रीवास्तव, बांकी मोंगरा के सिविल इंजीनियर वी के शर्मा और माकपा की ओर से प्रशांत झा,जवाहर सिंह कंवर, हुसैन अली,शत्रुहन दास, लखपत दास,सुनील दास बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में एस ई सी एल के मुख्य अभियंता सिविल बाला दामोधरण ने बताया कि बांकी मेन मार्केट का टेंडर 34 लाख का दुबारा कर दिया गया है जो 22 जुलाई को ओपन हो जायेगा और दूसरा टेंडर मेन माइन्स होते हुए पंखा दफाई तक का 51लाख का टेंडर हो चुका है दोनों कार्य सितंबर माह में शुरू किए जाएंगे बरसात के कारण कार्य अभी करने से सड़क कमजोर हो सकता है और गड्ढो को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है सभी गड्ढो को एक सप्ताह में भरने की कोशिश की जा रहीं है।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि बांकी मोंगरा मेन माइंस से मेन मार्केट तक चार किमी. लंबी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। यह सड़क ही मड़वाढ़ोढा, पुरैना, गंगानगर, बांकी बस्ती, रोहिना एवं अन्य गांवों को जोड़ती है। बरसात होने पर इस सड़क में पानी भर जाता है और धूप होने पर धूल उड़ती है। इससे आम जनता के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है इस पर अधिकारियों ने सड़क निर्माण के लिए दो माह का समय मांगा है। और तब तक गड्ढो को भरने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया माकपा ने सड़क के किनारे नाली निर्माण की भी मांग की है जिससे पानी का निकासी सही तरीके से हो सके और रोड पानी रुकने के कारण खराब ना हो जिसपर अधिकारियों ने रोड के किनारे नाली निर्माण के लिए जल्द सर्वे करने का आश्वासन दिया है
माकपा ने बैठक में एस ई सी एल के प्रभावित गांव में स्ट्रीट लाईट, पानी की व्यवस्था की भी मांग की जिसपर अधिकारियों ने मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
एसईसीएल द्वारा सकारात्मक वार्ता और अस्वाशन के बाद माकपा ने 16 जुलाई को बांकी मोंगरा में होने वाले चक्काजाम को स्थगित कर दिया।









