Tuesday, April 7, 2026

बाइक सवार ने महिला को मारी गोली… जिले में मचा हड़कंप…

कोरबा। कोयलांचल अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। थर्टीफ़र्स्ट की रात बाइक सवार दो युवकों ने महिला को गोली मारकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। कोयलांचल में हुए इस घटना के बाद दीपका क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

बता दें कि कोयलांचल क्षेत्र के दीपका थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम झावर में एक महिला को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी और फरार हो गए है। घटना के बाद कोयलांचल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही घटना की सूचना के बाद कैप्टन कूल ने कमान संभालते हुए शहर के सभी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तरी की बात कही जा रही है।