Wednesday, August 19, 2026

बाइक से जा रहा था ठेकेदार को रुपए देने; टक्कर से हेलमेट हुआ चूर

रायपुर भिलाई एनएच में नेहरू नगर चौक में एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया। कंटेनर की चपेट में आने से बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

सुपेला पुलिस के अनुसार जल परिसर कमला कॉलेज के पास राजनांदगांव निवासी विवेकानंद वर्मा (55) पीएचई विभाग में सेवारत था। चरोदा में उसका मकान बन रहा है। उसे मकान बना रहे ठेकेदार को ढाई लाख रुपए देना था। शनिवार को वह बाइक से चरोदा जाने के लिए निकला था। राजनांदगांव से जैसे ही नेहरू नगर चौक को पार करने लगा सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

हेलमट हो गया था चकनाचूर
दुर्घटना में विवेकानंद के सिर में गहरी चोट आई। अधिक खून बह जान से उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय विवेकानंद ने हेलमेट लगाया हुआ था। ट्रेलर की टक्कर इतनी तेज थी कि उसका हेलमेट तक चकनाचूर हो गया। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुची और उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया।