 बिलासपुर के अमिगोस बार में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट कर दी गई। इसके चलते बार में बवाल हो गया। पार्टी में किसी की जूती से उनका पैर लगा, तब उन्होंने युवती को ऐसा करने के लिए मना किया। इतने में गाली देते हुए युवती ने नाखून से उनका चेहरा नोंच दिया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस केस दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने का चक्कर काटती रही। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के न्यू कुर्सीपार में रहने वाली सान्या कम्बोज (26) छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस हैं। बीते 18 सितंबर से वे बिलासपुर में हैं। सान्या 18 सितंबर की रात अपने दोस्त हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए लिंक रोड स्थित अमिगोस बार गई थीं। यहां डांस फ्लोर पर सान्या अपने दोस्त के साथ डांस कर रहीं थीं। तभी उनके पैर को किसी ने जूती से दबा दिया। पलट कर देखने पर पीछे लड़की खड़ी थी। सान्या ने उसे मना किया, तब लड़की ने गाली देना शुरू कर दिया।