Friday, April 10, 2026

बालकों की जर्जर सड़कों से आए दिन हो रहे हैं हादसे

बालको प्रबंधन की उदासीनता का यह नमूना यहां की सड़कें हैं। बालकों में प्रवेश करने के साथ ही लिखा मिलता है, बालको देश की शान है लेकिन यह सड़क बालकों की हकीकत को सबके सामने लाती हैं जर्जर सड़क के कारण लोग परेशान हैं लेकिन प्रबंधन इस और ध्यान नहीं दे रही।

बालको प्रबंधन इन सड़कों की दुरुस्ती करण को लेकर ध्यान नहीं दे रही है अब तक ना जानी कितने लोग इन गड्ढों की वजह से मौत के मुंह में समा चुके हैं इन सबके बावजूद इन सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा।

सड़क को संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है सड़क से ही उस क्षेत्र का विकास संभव है। बहुत सारी योजनाएं सड़क को लेकर चलाई जा रही है लेकिन बालको की सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है