Friday, April 10, 2026

बालको में युवा कांग्रेस का धरना, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

कोरबा। जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ठेला-गुमटी संचालक, लघु व्यवसायी, उनके परिजन और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

आंदोलन के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा एवं नायब तहसीलदार दीपक पटेल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में फोरलेन सड़क निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्थानीय युवाओं को रोजगार, फ्लाई ऐश प्रदूषण नियंत्रण और छोटे व्यापारियों को विस्थापन से बचाने जैसी मांगें रखी गईं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा, वहीं युवा कांग्रेस ने भी बड़े आंदोलन की बात कही।