Monday, June 29, 2026

बालको रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बहरता सिंह (38) निवासी भद्रापारा लालघाट वार्ड-38 की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल बिरेंद्र का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।