रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने IG और DIG का तबादला किया है. विभाग ने 4 IPS सीनियर अफसरों का तबादला किया है. इसमें IPS बद्री नारायण मीणा, (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर, छ0ग0 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.











