knn24news/ समीपस्थ ग्राम टेमर में दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। खेलने निकली मासूम बच्चियां काफी देर बाद जब घर नहीं लौटी तब परिजन हरकत में आए और खोजबीन की तो पता चला दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं, और उनकी मौत हो चुकी है। घटना नगर से लगे हुए ग्राम टेमर की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेमर में अपने नाना के यहां रहने आई जांजगीर सेंदरी के व्यास नारायण पटेल की बेटी 5 वर्षीय वंदना पटेल तथा टेमर के ही रहने वाले मनोज पटेल की 5 वर्षीय बेटी काजल पटेल दोनों गांव के खेलाऊ तालाब में नहाने चले गए। दोनों को तैरना नहीं आता था। जब काफी देर बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई, और वे ढूंढ़ने निकले। तालाब की पचरी में उनके कपड़े दिखे। तालाब के पानी में उतर कर बच्चियों को खोजबीन शुरू की गई तो उनके शव मिले। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।
दोनों बच्चियों को नहीं आता था तैरना
जानकारी के अनुसार दोनों मासूम बच्चियों को तैरना नहीं आता था। दोनों खेलने के बहाने से घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने के बाद जब घरवालों को चिंता हुई तो वे बच्चियों को खोजने निकले। तालाब के पचरी में बच्चों के कपड़ा दिखाई देने पर उनके डूबने की आंशका परिजनों को हुई। दोनों को तैरना नहीं आता था, इसलिए पानी में नहाते वक्त यह घटना हो गई।

