बिलासपुर, 03 जनवरी नए साल के जश्न के दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विद्याडीह स्थित लीलागर नदी के एनीकट चंदेल घाट पर पिकनिक मनाने गए एक युवक पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 1 जनवरी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जलसों निवासी किसान अजीत कुर्रे अपने साथियों के साथ पिकनिक पर गया था। शाम के समय ग्राम विद्याडीह के चार युवक मौके पर पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर अजीत पर हाथ-मुक्कों, बेल्ट, चूड़ा और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसे सिर, चेहरे, पीठ व पैरों में गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









