बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटित कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।








