नारायणपुर । बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के बीईओ ने बड़ा कारनामा कर डाला। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में बेहद खतरनाक अश्लील वीडियो भेज दिया। ग्रुप में कई महिला शिक्षकें भी हैं। वीडियो देखकर महिला शिक्षिकाएं शर्मसार हो गईं।
बताते हैं, बीईओ ने अश्लील वीडियों डालने के कुछ देर बाद उसे डिलिट मार दिया। उन्होंने भूल से हुई कृत्य के लिए ग्रुप के टीचरों से माफी मांगी। मगर तब तक कई शिक्षकों ने खतरनाक वीडियो का स्क्रीन शॉट ले लिया था। उसके बाद बस्तर के कई ग्रुपों में बीईओ के अश्लील वीडियो का स्क्रीन शॉट वायरल होने लगा।
स्क्रीन शॉट के वायरल होने के बाद कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने बीईओ को सस्पेंड कर दिया है। बीईओ का नाम खेमेश्वर पाणीग्रही है। वह नारायणपुर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ है।








