Monday, March 23, 2026

बुधवारी दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा कराया रावण दहन, समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने किया पुतला दहन

कोरबा। अधर्म अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हर वर्ष के भांति किया गया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बुधवारी बाजार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन से पहले मंचस्थ अतिथिओ का स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने मंच से लोगो को संबोधित किया। तत्पश्चात अन्य लोगो ने भी अपने विचार रखे। जिसके बाद सभी विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने रावण का दहन किया।