Thursday, April 16, 2026

बुलेट की टंकी पर बैठकर रोमांस करती युवती का VIDEO वायरल, ASP ने कहा– कार्रवाई होगी

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कपल चलती बाइक (नंबर CG 07-CO 7820) पर रोमांस करता नजर आ रहा है। युवती बाइक की टंकी पर बैठकर अपने साथी से लिपटी हुई हैं और रोमांटिक अंदाज में झूम रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है और वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे हैं। यह दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

भिलाई ASP ने इस मामले पर कहा, “यह एक गलत तरीका है सस्ती लोकप्रियता पाने का। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर चलती बुलेट पर रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar