
सरगुजा। छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल लाने वाले विधायक जी एक बार फिर से अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. अपने बयान के कारण आदिवासी समाज के निशाने में आ गए हैं. रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह जिन आदिवासियों के वोट से छत्तीसगढ़ विधानसभा में कदम रख रहे हैं. उन्हीं आदिवासी लोगों को अंगूठा छाप कह कर संबोधित कर रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि खुद विधायक जी आदिवासी कोटे से विधायक हैं. आदिवासी समाज से आते हैं, उनसे वोट लेकर विधायक बने हैं, जिन्होंने कुर्सी दिलाई, उन्हीं को अपने पैरों की धूल समझ रहे हैं.








