Friday, August 21, 2026

बॉक्सर लवनीना बोरहोगेन सेमीफाइनल हारीं, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल किया पक्का…

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरहोगेन सेमीफाइनल हार गई है, हालांकि भारत का तीसरा पदक पक्का हो गया है. लवलीना बोरगोहेन को तुर्की की वर्ल्ड चैम्पियन बुसेनाज सुरमेनेली ने 0-5 से शिकस्त दी है. इस हार के साथ लवलीना के अभियान का अंत हो गया है. उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना होगा. लवलीना मुकाबला तो हारीं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियन बुसेनाज सुरमेनेली को कड़ी टक्कर दी.