Thursday, April 16, 2026

बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों ने युवती को पीटा,VIDEO

रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का अब वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी लड़कियों ने एक युवती को उसके घर में घुसकर सोफे में बैठाकर तमाचे जड़ रहे हैं।

पीड़िता के मुताबिक घर से सोने की चेन, 5 गोल्ड की अंगूठी और 30 हजार कैश गायब है। - Dainik Bhaskar

मारपीट के साथ ही लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं। पीड़िता के मुताबिक लड़कियों ने उसके आईफोन को जमीन पर पटककर तोड़ दिया, वारदात के बाद घर से 5 गोल्ड रिंग, सोने की चेन और 30 हजार कैश गायब है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी लड़कियां अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गई हैं। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके स्थित घर में घुसकर युवती से मारपीट करती हुई लड़कियां।
रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके स्थित घर में घुसकर युवती से मारपीट करती हुई लड़कियां।
लड़कियों ने युवती के घर में घुसकर उसे सोफे में बैठाकर तमाचे जड़े।
लड़कियों ने युवती के घर में घुसकर उसे सोफे में बैठाकर तमाचे जड़े।

पीड़िता और आरोपी लड़कियों की 4 साल से दोस्ती

रहनुमा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि, वह बीते 7 साल से रायपुर में फैशन डिजाइनर का काम कर रही है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी आरोपी लड़कियों से बीते चार सालों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल नाम की सहेली का फोन आया। उसने कहा कि वह कुछ काम से उसके घर आ रही है।

बाथरूम से निकालकर बाल पकड़कर घसीटा

FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के भीतर घुस गए। उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।