Tuesday, March 17, 2026

बोईदा में सर्वेक्षण टीम एवं मितानिनों द्वारा गली – मोहल्लों में जाकर रैली की माध्यम से वैक्सीन लगवाने हेतु अपील…


हरदीबाजार -: पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोईदा में सर्वेक्षण टीम एवं मितानिनों द्वारा गली – मोहल्लों में जाकर रैली की माध्यम से ग्रामवासियों को वैक्सीन लगवाने हेतु अपील किया जा रहा है । मितानिन प्रेरक प्रेमलता मानिकपुरी लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करने का काम किया जा रहा है । इस दौरान मितानिन प्रेरक प्रेमलता मानिकपुरी, सर्वेक्षण टीम सुरेश पटेल, सिंह सर,शिवराजी पटेल व नमो नमो मोर्चा भारत प्रदेश संगठन महामंत्री हनुमान दास मानिकपुरी, टीकाराम पटेल, मितानिन यशोदा पटेल, हेमलता पटेल, अनीता धुर्वे, सुमित्रा पटेल, सरोज मरावी, गंगोत्री मरकाम, गंगा पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फुलेश्वरी पटेल उपस्थित थे ।