ब्यूटी थैरेपिस्ट की मिल रही निशुल्क ट्रेनिंग

विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित युवा स्वरोजगार केंद्र में नाबार्ड स्किल डेवलपमेंट योजना यानी नेबस्किल के तहत लगभग 30 ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को ब्यूटी थैरेपिस्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान समय में विभिन्न कार्यक्रमों समारोह शादी-सगाई आदि में ब्यूटीशियन की फीस 25 से 40 हजार तक होती है। इसके साथ वर्ष भर महिलाओं को अपने सौंदर्य को बनाए रखना मौसम के अनुसार परिवर्तन से त्वचा की देखभाल करने और मेहंदी आदि लगवाने के लिए भी ब्यूटीशियन की जरूरत होती है। उक्त कार्य न सिर्फ विशेष लाभ का होता है, बल्कि यह महिलाओं के विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष माया दत्ता ने बताया कि हमारे द्वारा विगत 22 सालों से निरंतर महिला स्वरोजगार बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के लिएकार्य किया जा रहा है। विभिन्न विषयों और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारे द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारा प्रयास है कि महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनें और अपने घर परिवार की उन्नति में सहायक बनें। हम चाहेंगे कि महिलाएं भी उक्त ट्रेनिंग का भरपूर लाभ लें। वह आगे बढ़कर स्वरोजगार के माध्यम से अपने आप को स्थापित करें।लिए पूरी तरह से सुरक्षित व्यापार भी है।