कोरबा, 4 जून 2025. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज एक मालवाहक वाहन पलटने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा शुक्लाखार के पास उस वक्त हुआ जब गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। वाहन में 25 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
यह घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वाहन दीपका के चोरभट्टी गांव से तेलसरा जा रहा था। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
