Wednesday, September 30, 2026

भागने के बहाने प्रेमी को बुलाकर पति के हाथों मरवा डाला, पैसे भी लूटे…दोनों गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले में एक शादीशुदा महिला ने पति के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेन्ड को मार डाला। आरोपी महिला ने युवक को साथ भागने के बहाने बुलाया था। फिर जैसे ही युवक मौके पर गया तो महिला के पति ने युवक पर टंगिया से कई वार किए। महिला ने भी रस्सी से युवक का गला घोंट उसे मार डाला। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानाकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को बासनताला सुखबासुपारा बेलटोली रोड पर एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में सुबह पड़ी मिली। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई थी। सोनू बासनताला का रहने वाला था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि उसके 2 बच्चे भी हैं।