Sunday, July 5, 2026

*भाजपाइयों ने किया श्यामा प्रसाद को याद* 

कोरबा . दो विधान दो प्रधान दो निशान ,कश्मीर को स्पेशल स्टेटस का दर्जा और भारत के विभाजन के प्रबल विरोधी व राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा व मंडल कोसा बाड़ी के संयुक्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद ताप विद्युत गृह स्तिथ प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया व उसके पश्चात बुधवारी बाजार क्षेत्र में आम जनों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी के साथ भारतीय जनता पार्टी के 8 वर्षों के कार्यकाल की जानकारी व भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई व लोगों को चाय पिलाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिवस को मनाया गया ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रामपुर विधायक ननकीराम कंवर प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन जिलाध्यक्ष राजीव सिंह मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह, श्याम लाल मरावी केदारनाथ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, आलोक सिंह, प्रकाश अग्रवाल ,चंदन सिंह ,तृप्ति सरकार ,रमा मिरी, कालिंद्री राठौर, निर्मला चक्रधारी पुष्प कला साहू ,रजनी महंत, हरे राम साहू ,धर्मपाल सोलंकी, एनडी साहू, पुनी राम साहू ,मंडल मीडिया रितेश कुमार साहू उपस्थित रहे ।