भाजपा के बांकीमोंगरा मंडल के अध्यक्ष बने लक्ष्मीकांत जगत, उपाध्यक्ष व महामंत्री बनाए गए लकेश्वर खुंटे और हनुमान पाण्डेय

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को लेकर सजग है और पार्टी की स्थिती को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। कोरबा जिले में इसी के मद्देनजर नए लोगों को अवसर प्रदान किए जा रहे है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने बांकीमोंगरा मंडल के अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीकांत जगत, मंडल उपाध्यक्ष लकेश्वर खुंटे, मंडल महामंत्री हनुमान पाण्डेय को नियुक्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में अन्य मंडलों में भी नई नियुक्यिां हो सकती है।