Sunday, October 11, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल का हुआ निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल का आज हृदयाघात से निधन हो गयाश्री दीपक पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के रुप में भी सम्मानित किया गया था

 

पूर्व में वह कोरबा जिले के भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं ।

 

श्री दीपक पटेल एक मिलनसार तथा हंसमुख व्यक्ति थे । पूरे कोरबा लोकसभा क्षेत्र में उनके निधन का समाचार सुनकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस में शोक व्याप्त है ।