Monday, March 9, 2026

भाजपा पिछड़ा मोर्चा में नई जिम्मेदारी: मनोज यादव बने जिला उपाध्यक्ष (पि मो), कार्यकर्ताओं में उत्साह


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष Gopal Modi एवं पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष Dr. Vijay Rathore की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।

घोषणा के तहत मनोज यादव को भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा में जिला उपाध्यक्ष (पि मो) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर मनोज यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।