
भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हरदीबाजार मण्डल मुख्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे गए और रामकृष्ण हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया इस अवसर मण्डल अध्यक्ष श्री हरीश थरवानी ने कहा कि
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल सन 1980 को हुई थी और अपने इस छोटे कार्यकाल में ही पार्टी का पूरे देश में बड़ी तेजी से विस्तार हुआ और पार्टी ने केंद्र और अधिकांश राज्यो में सरकार बनाने में सफलता अर्जित की यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से संभव हो सका है आगे भी भारतीय जनता पार्टी अपने अंत्योदय,ग्राम स्वराज,समता मूलक समाज,सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास इस मूलमंत्र के देश की सेवा करती रहेगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरीश थदवानी ,डॉ विजय राठौर महामंत्री दुर्गेश कश्यप महामंत्री ,रामेश्वर यादव अध्यक्ष पि व मोर्चा, कृष्णा पटेल अध्यक्ष यू मो ,राज ओगरे महामंत्री अ जा मोर्चा ,हरनारायण सोनी विवेक कुर्रे ,राजकुमार दिनेश बाजपेयी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।











