भारत एल्युमिनियम कंपनी संयंत्र जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला कोरबा के बालकों मंडल मे स्थित है।
तथा हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा एक औद्योगिक नीति बनाकर उसे मंजूरी दिलाई गई जिसमें 100% स्थानीय लोगों को आरक्षण मिलना सुनिश्चित किया गया।
परंतु भारत एल्युमिनियम कंपनी संयंत्र के अधिकारियों द्वारा उनकी नीतियों का उल्लंघन किया जा रहा है धड़ल्ले से बाहरी लोगों को लाकर भर्ती की जा रही है।
स्थानीय निवासियों को दरकिनार कर उनके साथ नाइंसाफी किया जा रहा है।
बालको प्रबंधन अपनी इस तरह की कार्य नीति के बाजा आए एवं स्थानीय लोगों को सर्वप्रथम हंड्रेड परसेंट रोजगार मुहैया कराए।
बाहरी लोगों की भर्ती बंद करें स्थानीय लोगों की भर्ती चालू करें जिन बाहरी लोगों की उन्होंने भर्ती कर भी ली है उन्हें अपने दूसरे संयंत्रो में ट्रांसफर करें तथा उनकी जगह स्थानीय लोगों को रोजगार दे अन्यथा 1 बड़े विद्रोह झेलने हेतु खुद को तैयार करें।
यह बहाना बिल्कुल ना कहे की हमने भर्ती ले ली है या कुछ और किसी भी प्रकार के बहाने बाजी अब स्थानीय जनता नहीं सुनेगी।
अन्यथा अब हमारे स्थानीय नागरिक अन्य राज्यों की तरह संयंत्र के साथ-साथ बाहरी लोगों का भी विरोध करेगी।
इसलिए अब आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिक को और धोखा देने की कोशिश ना करें वह अब समझदार हो चुके हैं और आप ही की नीतियों से उन्हें सीख मिली है और अब छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिक सभी चीजों को समझते हैं की हमारे यहां उद्योग है तो सर्वप्रथम हमारी रोजगार की व्यवस्था होनी अत्यंत आवश्यक है।
