लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी (Galwan Valley) एक बार फिर से सुर्खियों में है। भारतीय सेना ने नए साल के मौके पर लद्दाख की गलवान घाटी में तिरंगा फहराया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के जवानों ने नए साल की पूर्व संध्या पर गलवान में तिरंगा फहराया। नए साल के मौके पर चीनी सैनिकों ने इसी जगह पर अपना झंडा दिखाया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में चीन ने गलवान घाटी में अपना झंड़ा फहराने का दावा करने वाला वीडियो जारी किया था। लेकिन उसके बाद अब भारत ने गलवान में तिरंगा फहराने का वीडियो जारी किया है। इससे ये तो तय है कि चीन का यह वीडियो गलवान का तो नहीं है। चीन के वीडियो को लेकर कई राजनेताओं ने सवाल उठाए थे।









