कोरबा। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ किसान सभा के कार्यकर्ता गांव गांव में किसानों की बैठक ले रहे हैं और पर्चे बांट कर किसानों को किसान आंदोलन और 27 सितंबर को बांकी मोंगरा में होने वाले चक्काजाम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।

किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर के नेतृत्व में प्रशांत झा,दीपक साहू, मान सिंह कंवर, हेम सिंह मरकाम, जय कौशिक,संजय यादव, प्रमुख रूप से गांव गांव जा कर किसानों को किसान आंदोलन की जानकारी दे रहे हैं और किसानों को आंदोलन से जोड़ रहे हैं।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव प्रशांत झा ने कहा कि दिल्ली में आंदोलनरत किसान केवल किसानों की नहीं बल्कि देश की संविधान, शिक्षा,रोजगार, सार्वजनिक उद्योगों को बचाने की भी लड़ाई लड़ रहे हैं किसान जीतेगा तभी तानाशाह सरकार का अहंकार टूटेगा और आम जनता की आवाज सुनी जाएगी।

27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर कोरबा जिले में किसान सभा ने बांकी सुतर्रा मुख्य मार्ग पे चक्काजाम करने का आह्वान किया है चक्काजाम में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे