Wednesday, July 1, 2026

भारत में आज राष्ट्रीय शोक:छत्तीसगढ़ में भी तिरंगा आधा झुकाया गया; 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हुआ था निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान भारत सरकार ने किया था, जिसके बाद रविवार 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भी तिरंगा आधा झुका हुआ है। राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर रखा गया है।

प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला मुख्यालय में भी रविवार को देश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाकर रखा गया है। 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया था कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

देश में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर को देशभर में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने का फैसला किया था। पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताते हुए कहा था कि ‘वे हमारे समय की दिग्गज थीं’। उन्होंने ट्वीट किया था कि ”2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उसने मुझे वह रुमाल दिखाया, जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी थी कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा. इस दिन महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद आधिकारिक 10 दिन के शोक की अवधि खत्म होगी.

8 सितंबर को हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन।
8 सितंबर को हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन।

एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक शासन किया। 70 सालों के शासन के बाद उनका निधन स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हो गया। अब महारानी के बेटे किंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है।

3 बार भारत की राजकीय यात्रा पर आई थीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 3 बार भारत की राजकीय यात्रा पर आई थीं। महारानी ने 1953 में अपने राज्याभिषेक के 7 साल बाद जुलाई 1961 में अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ भारत की पहली शाही यात्रा की थी। इसके बाद शाही दंपति 1983 और 1997 में भी भारत आए थे।