Friday, March 20, 2026

भू-विस्थापित फिर हुए लामबंद, कुसमुंडा खदान में शुरु किया हड़ताल, जमीन के बदले रोजगार देने की मांग

कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन की परेशानियों थमने का नहीं ले रही। रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर भू-विस्थापितों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार की सुबह पांच गांव के ग्रामीण खदान के भीतर घुसे और सुबह पांच बजे से ही हड़ताल कर दिया। भू-विस्थापित हर हाल में रोजगार दिए जाने की मांग कर रहे हैं तभी वे अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।