रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आधा दर्जन स्टाफ ऑफिसरों को पदोन्नत कर वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदस्थ किया है। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में धनंजय मिश्रा को संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह पदस्थापना प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से की गई है।
साप्रवि द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा। मंत्रालय स्तर पर हुए इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जिससे विभागीय कार्यों में गति और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।









