
रायपुर। पंचायत विभाग से इस्तीफे के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मीडिया से मुखातिब हुये। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि चार पन्नों के पत्र को लेकर 14 विधायकों ने अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।… इस सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि कई विधायक अनुभवी हैं, कई विधायकों का कार्यकाल भी काफी लंबा रहा है। उनका दृष्टिकोण है और उनकों लगता हैं कि अनुशासनहीनता है तो सभी को स्वतंत्रता है अपनी अपनी राय रखने की। मैने अपनी मंशा उस पत्र के माध्यम से व्यक्त की थी। केंद्र के पंचायती राज मंत्री छत्तीसगढ़ आये थे और अपने दौरे के प्रारंभ में ही उन्होंने टिप्पणी की थी कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास और रोजगार गारंटी के कामों में बहुत खराब काम कर रहा है। उस बात को भी अपने उपर लेते हुये कि जब काम अच्छा नहीं हो रहा हैं शायद मैं विभाग में न रहूं तो शायद बेहतर काम हो। ये सब बातें थी…और भी बातें थीं। शायद मैं उस विभाग में मंत्री के रूप में कारगर नहीं हो पा रहा था….ऐसा मुझे महसूस हो रहा था।











