Friday, September 25, 2026

मनरेगा कर्मियों ने निकाली रैली:सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा- नियमितीकरण करें

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे कर्मियों ने सोमवार को रैली निकाली। साथ ही कलेक्टोरेट पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण करने की मांग की। मनरेगा कर्मी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आईटीआई चौक धरना स्थल से दोपहर में रैली निकालकर ब्लू बर्ड स्कूल पहुंचे। यहां से वापस कलेक्टोरेट लौट कर ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के तहत नियमितीकरण किया जाना चाहिए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए। रैली में बड़ी संख्या में रोजगार सहायक पहुंचे थे। जनपद स्तर पर भी मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं।