Thursday, March 12, 2026

मनीष अग्रवाल बने स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली के संस्थापक अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा पत्र जारी कर नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 कोरबा जोन अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 43,44,52,53 में ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है,।इनकी नियुक्ति से दर्री वासियों में हर्ष व्याप्त है।मनीष अग्रवाल काफी समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए है एवम् सभी सामाजिक व जनहित कार्यों में काफी सक्रिय है,।