रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्राकर को मस्कट के अल खौद हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। भारत सरकार अब उसे प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत वापस लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, फर्जी पासपोर्ट और अवैध प्रवेश के मामले में उसने अपनी पैरवी के लिए मस्कट में वकीलों की टीम नियुक्त की है, हालांकि अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में उसे जमानत मिलना आसान नहीं होगा।










