
महासमुंद जिले में राइस मिल संचालक के यहां से दिनदहाड़े 9 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो कार में पैसा रख कर घर के अंदर अपने कमरे में गया था। इसके बाद जैसे ही लौटा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। अंदर रखा पैसा गायब था। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी सुबह 11 बजे के आस-पास बैंक गए थे। यहां से उन्होंने 9 लाख 20 हजार रुपए कैश निकाला और कर्मचारी कॉलोनी लहरौद स्थित अपने घर चले गए थे। घर जाने के बाद उन्होंने कार अपनी घर के अंदर ही पार्क की। फिर अपने कमरे में चले गए, जिसके बाद वो वापस लौटे तो अंदर रखा पैसों से भरा बैग नहीं था।
